29 Mar 2024, 14:15:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस की रिलीज डेट से उटा पर्दा, इस तारिख को होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2021 2:03PM | Updated Date: Nov 27 2021 2:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में काम कर रहे हैं। रोहित शेट्टी ने सर्कस को रिलीज करने की तैयारी कर ली है। जाने-माने ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म सर्कस को रोहित शेट्टी अगले साल रिलीज करेंगे। तरण आदर्श ने ट्वीट किया, “फिल्म सर्कस 15 जुलाई 2022 के दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।
 
बताया जा रहा है कि फिल्म सर्कस में रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आयेगी। सर्कस के एक गाने में दीपिका, फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के अपने किरदार ‘मीनाम्मा’ की भूमिका में दिखेंगी। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का रूपांतरण होगी।सर्कस में पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा जैसे कलाकार भी नजर आयेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »