26 Apr 2024, 05:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जैकी भगनानी के साथ शादी पर रकुल प्रीत सिंह ने ये दिया जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 22 2021 4:53PM | Updated Date: Nov 22 2021 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवूड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने कुछ दिनों पहले एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी भगनानी के साथ अपने रिलेशनशिप को कन्फर्म किया है। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे के दिन जैकी के साथ स्पेशल पोस्ट शेयर कर सभी को अपने रिलेशनशिप की न्यूज दी थी। रकुल के उस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने दोनों पर प्यार बरसाया। अब रकुल से हाल ही में उनकी शादी को लेकर सवाल किया गया तो जानें एक्ट्रेस ने क्या कहा। रकुल मे कहा कि जब भी वह शादी करेंगी तो सभी को जरूर बताएंगी जैसे कि उन्होंने अब तक किया है। हालांकि फिलहाल वह अपने काम पर फोकस कर रही हैं क्योंकि इसलिए ही वह इस इंडस्ट्री में आई हैं।

रकुल जो अक्सर अपने पर्सनल मैटर को प्राइवेट में रखती थीं उन्होंने कहा कि वह वही सुनती हैं जो उन्हें सुनना पसंद है। वह बाकी की बातों का खुद पर असर नहीं पड़ने देतीं। रकुल ने कहा कि उन्होंने जैकी के साथ अपने रिलेशनशिप के बारे में सोशल मीडिया में इसलिए बात की क्योंकि उन्हें लगता है कि ये बहुत खूबसूरत है और इसे वह सबके साथ शेयर करना चाहती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »