19 Apr 2024, 04:36:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

इस डेट पर रिलीज होगी वरुण और कियारा की फिल्म, करण जौहर ने की अनाउंसमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2021 5:23PM | Updated Date: Nov 20 2021 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। फिल्‍म स्‍टार वरुण धवन और कियारा आडवाणी साथ में फिल्म जुग जुग जियों में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है क्योंकि आज करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म में वरुण और कियारा के साथ अनिल कपूर, नीतू सिंह और प्राजक्ता कोली अहम किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म की कुछ झलक शेयर करने के साथ रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की है। ये फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। करण जौहर ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये फोटोज शादी की हैं। फोटोज में वरुण धवन दुल्हा और कियारा आडवाणी दुल्हन बनीं नजर आ रही हैं। वहीं नीतू कपूर, अनिल कपूर और प्राजक्ता कोली शादी में काफी खुश नजर आ रहे हैं। करण ने ये फोटोज शेयर करते हुए लिखा- जुग जुग जियो 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में आ रही है। आइए हमारे साथ फैमिली को सेलिब्रेट कीजिए।
 
हाल ही में वरुण धवन ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह अनिल कपूर, कियारा आडवाणी और नीतू सिंह ने बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वरुण और कियारा कहते हैं कि अनिल अंकल और नीतू आंटी कहां है डेट फाइनल करनी है। वरुण कहते हैं कि अनिल सर सीनियर हैं। जिस पर अनिल कपूर कहते हैं सीनियर होगा तेरा बाप यार।जुग जुग जियो में नीतू सिंह लंबे समय के बाद वापसी कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिस पर कई सेलेब्स ने कमेंट करके उनकी तारीफ की थी। इस फिल्म को राज मेहता ने डायरेक्ट और करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »