29 Mar 2024, 21:21:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भीख में आजादी वाले बयान से कंगना रनोट पर भड़के ये एक्टर, अमित शाह से की ये मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2021 4:28PM | Updated Date: Nov 15 2021 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की आजादी को भीख बताने पर कंगना रनोट लगातार लोगों के निशाने पर हैं। उनके इस बयान की हर कोई आलोचना कर रहा हैं। वहीं कंगना रनोट अपने इस बयान पर पूरी तरह से कायम नजर आ रही हैं। कई फिल्मी सितारों और राजनेता न केवल कंगना रनोट की आलोचना कर रहे हैं, बल्कि अभिनेत्री के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) ने भी कंगना रनोट की गिरफ्तार की मांग की हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के आजादी वाले बयान की आलोचना करते हुए सरकार से सवाल किया है कि उन्हें अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया। केआरके सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के अलावा बॉलीवुड के मुद्दों पर भी अपनी राय रखते रहते हैं। केआरके ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कंगना रनोट के लिए लिखा, 'अगर कोई मुस्लिम देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान कर देता, आजादी को भीख कह देता तो वह देशद्रोही माना जाता और सालों जेल में रहता। फिर कंगना रनोट को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया ?' अपने इस ट्वीट में केआरके ने गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली, मुंबई हिमाचल और यूपी पुलिस को टैग किया हुआ है।
 
सोशल मीडिया पर कंगना रनोट के लिए लिखा केआरके का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में कंगना रनोट एक मीडिया कार्यक्रम में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मी करियर के अलावा देश के सामाजिक और राजनीत्क मुद्दों पर भी अपनी राय दी। कंगना रनोट ने कार्यक्रम में भारत की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 1947 में मिली आजादी भीख थी, देश को असली आजादी तो साल 2014 में मिली है। उनके इस बयान के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है। कंगना रनोट के खिलाफ देश के कई हिस्सों में शिकायत दर्ज हो चुकी हैं और बहुत से लोग उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »