29 Mar 2024, 21:29:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

'थ्री मंकी' में प्रोफेसर की भूमिका निभाएंगे अर्जुन रामपाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2021 3:11PM | Updated Date: Nov 14 2021 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज मनी हाइस्ट के हिंदी रीमेक 'थ्री मंकी' में प्रोफेसर की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। फिल्मकार जोड़ी अब्बास-मस्तान ब्लॉकबस्टर हिट सीरीज मनी हाइस्ट की कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।

मनी हाइस्ट एक स्पैनिश वेब सीरीज है। अब इस सीरीज की कहानी को फिल्म में दर्शाया जाएगा। इस फिल्म का टाईटल थ्री मंकी रखा गया है। अर्जुन रामपाल इस फिल्म में प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग दिसम्बर से शुरू की जाने वाली है, जिसके लिए कास्टिंग पर काम शुरू हो चुका है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »