24 Apr 2024, 21:45:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म में काम करेंगे शाहिद कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2021 4:33PM | Updated Date: Nov 13 2021 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर निर्देशक अली अब्बास जफर की एक्शन फिल्म में काम करते नजर आयेंगे। शाहिद कपूर फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर की फिल्म में काम करते नजर आयेंगे। यह एक एक्शन फिल्म होगी। शाहिद ने जफर की इस फिल्म की शूटिंग यूएई में शुरू कर दी है। 
 
अली अब्बास जफर ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसमें वह शाहिद कपूर के साथ हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ अली ने कैप्शन में लिखा है, “चलो शुरू करते हैं, शाहिद कपूर क्या आप क्रेजी, बंदूक और गैंग्स की पागलपन वाली राइड के लिए तैयार हैं।”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »