24 Apr 2024, 04:19:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय की फिल्म सूर्यवंशी का जादू थमने को नहीं है तैयार, अबत‍क कमाए इतने करोड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2021 4:15PM | Updated Date: Nov 11 2021 4:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने दिवाली के मौके पर सूर्यवंशी को रिलीज करके धमाल मचा दिया है। सूर्यवंशी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है और जल्द ही 150 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। फिल्म का जादू वीकडे में भी बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है और फिल्म का छठे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। कैटरीना कैफ और अक्षय कुमार की फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में एक्शन सीक्वेंस फैंस का दिल जीत रहे हैं। सूर्यवंशी का छठे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है और फिल्म ने इस दिन भी करोड़ में कमाई की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सूर्यवंशी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने पोस्ट किया- सूर्यवंशी छठे दिन भी स्ट्रॉन्ग नंबर लेकर आई। अच्छे रिव्यू और इस शु्क्रवार को बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज ना होने की वजह से सूर्यवंशी को दूसरे हफ्ते में अच्छा स्कोर करने का मौका मिला। फिल्म ने पहले दिन 26.29, दूसरे दिन 23.85 करोड़, तीसरे दिन 26.94 करोड़, चौथे दिन 14.51, पांचवे दिन 11.22 करोड़ और छठे दिन 9.55 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म ने टोटल अब तक 112.36 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
 
बुधवार को सूर्यवंशी के 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के बाद रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर की थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया था जिसमें फिल्म का पांचवे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बताया था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था- शुक्रिया इंडिया। उनके पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करके बधाई दी थी। सूर्यवंशी की बात करें तो ये रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की चौथी फिल्म है। इससे पहले सिंघम, सिंघम रिटर्न, सिंबा बन चुकी हैं। उसके बाद अब रोहित शेट्टी सूर्यवंशी लेकर आए हैं। फिल्म में अक्षय के साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आईं हैं। इसके साथ ही अजय देवगन और रणवीर सिंह कैमियो में नजर आए हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »