29 Mar 2024, 00:41:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रवीना टंडन की 'अरण्यक' इस तारिख को OTT पर होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2021 1:04PM | Updated Date: Nov 11 2021 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की वेबसीरीज 'अरण्यक' 10 दिसंबर को ओटीटी पर रिलीज होगी। रवीना टंडन जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह अपनी वेब सीरीज 'अरण्यक' को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। 'अरण्यक' में रवीना एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। रवीना की 'अरण्यक' 10 दिसंबर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगी। 

रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, “एक ऐसी कहानी जिसके पीछे छुपी हैं कई और कहानियां। जानना चाहते हैं आप? देखिए 'अरण्यक' 10 दिसंबर को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।”
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »