18 Apr 2024, 09:40:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राजकुमार राव बनेंगे दूल्हा, गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से चंडीगढ़ में रचांगे शादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2021 1:18PM | Updated Date: Nov 10 2021 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के लवबर्ड्स राजकुमार राव और पत्रलेखा अपने रिश्ते को नए पड़ाव पर लेकर जा रहे हैं। दोनों शादी के बंधन में  बंधने वाले हैं। खबर है कि राजकुमार और पत्रलेखा का 10 नवंबर यानी आज चंडीगढ़ में शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी के फंक्शन 10-12 नवंबर तक चलेंगे। कपल चंडीगढ़ में पारंपरिक रीति रिवाज से शादी करने वाला है। पहले खबर आई थी कि दोनों जयपुर में शादी करेंगे लेकिन अब उनके वेडिंग वेन्यू के लिए चंडीगढ़ का नाम सामने आ रहा है। शादी में दोनों ने चुनिंदा मेहमानों को ही बुलाया है। फिल्म इंडस्ट्री से लिमिटेड गेस्ट ही कपल की शादी में शिरकत करेंगे। अभी तक राजकुमार और पत्रलेखा की तरफ से शादी की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 
 
राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से डेटिंग कर रहे हैं। वे कुछ समय से साथ में ही रह रहे हैं। ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे से बातचीत में पत्रलेखा ने बताया था कि उन्होंने राजकुमार राव को पहली बार स्क्रीन पर फिल्म लव सेक्स और धोखा में देखा था। ये मूवी 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म में राजकुमार राव को देखकर पत्रलेखा को लगा था कि वे रियल लाइफ में भी काफी अजीब होंगे। लेकिन जल्द ही राजकुमार को लेकर पत्रलेखा की सारी धारणा गलत साबित हुई। पत्रलेखा को पहली बार TV Add में देखकर राजकुमार राव अपना दिल हार बैठे थे। तभी उनके दिल में पत्रलेखा से शादी करने का विचार आया था। धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हुई, फिर उनका प्यार परवान चढ़ा। वे साथ में हैंगआउट, लॉन्ग ड्राइव, फिल्म देखने जाने लगे। वे एक दूसरे के ऑडिशन में साथ जाते हैं और सामने वाले को सपोर्ट करते हैं। राजकुमार और पत्रलेखा ने हंसल मेहता की फिल्म सिटीलाइट्स में साथ काम किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »