18 Apr 2024, 05:59:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुशांत सिंह की मौत का रहस्य खोलेगा अमेरिका, CBI ने जांच में की ये मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2021 12:47PM | Updated Date: Nov 8 2021 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी भी रहस्य ही बनी हुई है। इस मामले की जांच कर रही CBI ने अब अमेरिका से मदद मांगी है। CBI ने अमेरिका से सुशांत सिंह राजपूत के E- Mail और Social Media की डिलीट की हुई जानकारी हासिल करने में सहयोग मांगा है। CBI इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। CBI चाहती है कि सुशांत की आत्महत्या से जुड़े हर कनेक्शन का पता लगाया जा सके। सितंबर 2020 में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने एक्टर की मौत को आत्महत्या बताया था।   
 
CBI ने गूगल और फेसबुक से यह जानकारी मांगी। CBI की ओर से यह जानकारी MLAT यानि म्यूचुअल लीगल असिस्टेंस ट्रीटी के तहत मांगी है।  इसमें डिलीट हुई चैट्स और ईमेल शामिल हैं। दरअसल MLAT के जरिए दोनों देश आपस में एक दूसरे से जानकारी साझा कर सकते हैं।  भारत में इस काम को गृहमंत्रालय के अधिकारी के द्वारा किया जाता है। वहीं अमेरिका में एटॉर्नी जनरल के ऑफिस से यह काम किया जाता है।   
 
गौरतलब है कि पिछले साल मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना पुलिस में रिया चक्रवर्ती, उनके माता-पिता और भाई शोविक के खिलाफ 25 जून को शिकायत दर्ज कराई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने अगस्त 2020 में मामले की जांच शुरू की थी। CBI के अलावा प्रवर्तन निदेशालय और नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी केस की जांच कर रही हैं। शुरुआती जांच करने वाली मुंबई पुलिस ने भी किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »