26 Apr 2024, 03:13:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमिताभ बच्चन ने पुनीत राजकुमार के निधन पर जताया शोक, कहा- वह अपने...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2021 1:49PM | Updated Date: Oct 30 2021 1:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कन्नड़ एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। पुनीत के निधन की खबर से साउथ से लेकर बॉलीवुड तक इंडस्ट्री में मातम छा गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दुख जाहिर कर रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने पुनीत को श्रद्धांजलि दी है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके बताया है कि पुनीत के अचानक चले जाने से वह सदमे में हैं। आपको बता दें पुनीत 46 साल के थे और दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे। उन्होंने ‘अप्पू’, ‘वीरा कन्नडिगा’ और ‘मौर्य’ जैसी फिल्मों से अपनी खास पहचान बनाई है। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में कहा कि अपने दो करीबियों- पुनीत और एक पारिवारिक मित्र के निधन से वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने लिखा, ‘‘आज दो करीबी प्रियजनों का निधन हुआ। दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। एक की खबर तो बहुत ही चौंकाने वाली है।’’उन्होंने लिखा, ‘‘कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राजकुमार के छोटे बेटे और अपने आपमें एक सितारे पुनीत राजकुमार का आज निधन हो गया। वह महज 46 वर्ष के थे और इससे हम सभी बहुत सदमे में हैं। राजकुमार का परिवार हमेशा से बहुत करीबी रहा है। मेरी ओर से प्रार्थनाएं एवं संवेदनाएं।’’

 

डॉक्टरों ने बताया कि जिम में दो घंटे की कसरत के बाद सीने में दर्द की शिकायत करने पर पुनीत को विक्रम अस्पताल ले जाया गया था जहां कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। PM मोदी, कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन और केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन समेत अनेक लोगों ने पुनीत को श्रद्धांजलि दी। अभिनेता अजय देवगन, संजय दत्त, चिरंजीवी, महेश बाबू समेत कई अभिनेताओं ने भी पुनीत को श्रद्धांजलि दी। पुनीत का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।  उनके पार्थिव शरीर को बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। जहां फैंस की लंबी लाइन लगी हुई है। फैंस अपने फेवरेट स्टार की आखिरी झलक देखने के लिए वहां जा रहे हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »