28 Mar 2024, 23:03:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आज रिलीज हो रही हैं OTT पर ये Movies और Web Series

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2021 11:31AM | Updated Date: Oct 29 2021 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। जहां एक तरफ सिनेमाघर पूरी तरह खुलने के बाद मेकर्स ने अपनी अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट बुक कर ली है । वहीं, दूसरी तरफ OTT प्लेटफॉर्म पर मनोरंजन का सिलसिला भी जारी रहेगा। दीवाली से पहले पड़ रहे शुक्रवार को OTT Platform पर कई वेबसीरीज और फिल्में रिलीज हो रही है। आइए जानते हैं आज नेटफिलिक्स, अमेजन प्राइम, जी5 और डिजनी प्लेटफॉर्म पर कौन- कौन सी वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं। बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और कृति सेनन की फिल्म ‘हम दो और हमारे दो’ आज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक जैन ने किया है। फिल्म में परेश रावल, रत्ना पाठक और अपराशक्ति खुराना भी नजर आएंगे। ये कॉमेडी रोमांटिक मूवी होगी। फिल्म के निर्माता दिनेश विजन हैं जो स्त्री,बाला, लुका छुप्पी, रूही और मिमि जैसी फिल्में बना चुके हैं। कृति ऐसे लड़के से शादी करना चाहती हैं जिसके माता पिता हो और एक कुत्ता हो। राजकुमार कृति से शादी करने के लिए नकली मां – बाप को लाते हैं। देखना दिलचस्प होगा कि राजकुमार नकली माता- पिता की मदद से कृति से शादी कैसे करते हैं। फिल्म में कॉमेडी का भरपूर तड़का है। परेश रावल और रत्ना पाठक के बीच की केमिस्ट्री भी दर्शको को खूब एंटरटेन करेगी। आज अमेजन प्राइम पर इमरान हाशमी औक निकिता दत्ता की हॉरर थ्रिलर डिबुक – द कर्स इज रियल होने वाली है। ये मलयालनम फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म की कहानी ज्यूस माइथोलॉजी से प्रेरित है। इसमें एक बुरी आत्मा सदियों पुराने बॉक्स से आजाद हो जाती है और फिर इंसान के शरीर में प्रवेश करती है।
 
‘मैराडोना ब्लेस्ड ड्रीम’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जो आज यानी 29 अक्टूबर को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है। ये स्पोट्स ड्रामा फुटबॉल के लीजेंड प्लेयर डिएगो मैराडोना की बायोपिक है। ये एक स्पेनिश सीरीज है। इसे अंग्रेजी भाषा में भी रिलीज किया गया है। ‘आफत ए इश्क’ जी5 पर आज रिलीज होगी। ये एक ब्लैक कॉमेडी है जिसका निर्देशन इंद्रजीत नट्टोजी ने किया है। इस सीरिज में नेहा शर्मा मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा दीपक डोबरियाल,अमित सियाल और नमित दास जैस कलाकार नजर आएंगे। इस सीरीज में नेहा शर्मा 30 साल की लड़की लूला के किरदार में है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »