29 Mar 2024, 17:13:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुनील शेट्टी के बेटे अहान की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, तड़प के ट्रेलर में दिखा उनका एक्शन अवतार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2021 1:58PM | Updated Date: Oct 27 2021 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं उन्होंने ने अपने अभिनय से सबको अपना कायल बनाया है। अब उनके बेटे अहान शेट्टी बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। एक दिन पहले उनकी आने वाली फ़िल्म तड़प का टीजर रिलीज करके अहान शेट्टी का लुक दिखाया गया था अब आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आइए बताते हैं आपको कैसा है अहान और तारा की फिल्म तड़प का ट्रेलर। फिल्म तड़प के ट्रेलर में एक्शन और रोमांस का कॉम्बो है। जिसमें अहान शेट्टी का दमदार अंदाज अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। अहान शेट्टी ने इस फिल्म में शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में दिलजले आशिक़ की भूमिका में दिखाई देने वाले अहान का ये ट्रेलर एक मसाला एंटरटेनर है। तारा सुतारिया उनकी प्रेमिका का रोल निभा रही हैं। वो इस फिल्म के ट्रेलर में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। टीजर के बाद से ही दर्शकों की जिज्ञासा बद्व गई थी। अब ये ट्रेलर उनकी जिज्ञासा को एक कदम और आगे ले कर गया है।
 
इस फिल्म के ट्रेलर को आज यानी कि 27 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे रिलीज किया गया। उंसके बाद से ये ट्रेलर दर्शकों में छा गया है। इसमें दिखाने वाले बेहतरीन एक्शन सीन को लोग बहुत पसं कर रहे हैं। अहान को जैसी फिल्म मिली है इससे बेहतर तरीके किसी का भी डेब्यू नहीं हो सकता। उन्होंने निराश भी नहीं किया वो एक्शन अवतार में जम रहे हैं। उनके इस फिल्म के ट्रेलर को बड़े-बड़े सेलेब्रिटी भी पसंद कर रहे है। तड़प फिल्म 3 दिसंबर को 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ये 2018 में आई तेलुगु फिल्म आर एक्स 100 (RX 100) फिल्म की ऑफिसियल रीमेक है। फिल्म तड़प में अहान शेट्टी और तारा सुतारिया के अलावा सौरभ शुक्ला और कुमुद मिश्रा भी नजर आएंगे। इस फिल्म को मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट और साजिद नाडियाडवाला ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की को रजत अरोरा ने लिखा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »