29 Mar 2024, 07:03:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

रणवीर सिंह की 'सर्कस' इस तारिख को होगी रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2021 11:07AM | Updated Date: Oct 22 2021 11:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘सर्कस’ अगले साल दीवाली के अवसर पर रिलीज हो सकती है। रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी नजर आयेगी। चर्चा है कि 'सर्कस' अगले साल 2022 में दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। 'सूर्यवंशी' की रिलीज के बाद रोहित शेट्टी 'सर्कस' की फाइनल रिलीज डेट घोषित करेंगे। फिल्म सर्कस में पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीस भी नजर आयेगी।
 
बताया जा रहा है कि 'सर्कस' के एक गाने में दीपिका, फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के अपने किरदार ‘मीनाम्मा’ की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म 'सर्कस' को रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले टी-सीरीज के सहयोग से निर्मित किया जाएगा। यह फिल्म विलियम शेक्सपियर के नाटक 'द कॉमेडी आॅफ एरर्स' का रूपांतरण होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »