29 Mar 2024, 03:04:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

क्रूज ड्रग्स केस: शाहरुख खान और अनन्या पांडे के घर पर NCB की छापेमारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2021 1:00PM | Updated Date: Oct 21 2021 1:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। NCB की टीम गुरुवार को शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंच छापेमारी की। शाहरुख के अलावा एनसीबी की टीम अनन्या पांडे के घर पर एनसीबी टीम की छापेमारी कर रही है। टीम ने अभिनेत्री अनन्या पांडे को पूछताछ के लिए बुलाया है। ड्रग्स केस में छानबीन के लिए NCB की टीम पहुंचकर घर की छानबीन कर रही है। फिलहाल NCB की टीम दोनों जगहों पर मौजूद है। अनन्या पांडे अभिनेता चंकी पांडे की बेटी है।
 
गौरतलब है कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को कुछ अन्य लोगों के साथ तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था, जब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर छापा मारा था। इसी मामले में टीम ने इन दोनों जगहों पर छापा मारा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »