29 Mar 2024, 02:18:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अक्षय कुमार की मां का निधन, एक्टर ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2021 9:32PM | Updated Date: Sep 8 2021 9:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का लंबी बीमारी के बाद बुधवार सुबह निधन हो गया।  बीते दिनों ही अक्षय कुमार ने अपनी मां के लिए प्रशंसकों से दुआ करने की अपील की थी और इसके लिए उनका आभार जताया था। उनकी मां का मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में इलाज चल रहा था।  अपनी मां के निधन की जानकारी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया।  अक्षय की मां के निधन की जानकारी मिलते ही बॉलीवुड में उन्हें श्रद्धांजलि देने का तांता लग गया है।  अक्षय के प्रशंसक भी उनकी पोस्ट पर मां की आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं। 
 
अक्षय कुमार ने अपनी इमोशनल पोस्ट में लिखा,  'वो मेरा अहम हिस्सा थीं।  आज मुझे असहनीय दर्द महसूस हो रहा है।  मेरी मां श्रीमति अरुणा भाटिया ने आज सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।  वे दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गई हैं।  मैं आपकी दुआओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं।  ओम शांति। ' अक्षय कुमार की इस पोस्ट को देखने के बाद प्रशंसकों समेत बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां उनकी मां की आत्मा को शांति की दुआ कर रहे हैं।  फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट कर अक्षय कुमार को सांत्वना दी है। 
 
गौरतलब है कि अक्षय कुमार की मां की तबीयत ज्यादा खराब हुई तब वह विदेश में शूटिंग कर रहे थे।  अक्षय को जैसे ही यह खबर मिली वह तुरंत ही लंदन से मुंबई वापस लौट आए।  हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर अक्षय कुमार की मां को क्या हुआ था।  इससे पहले अक्षय कुमार ने अपने प्रशंसकों को दुआओं के लिए आभार जताते हुए लिखा था, 'आप लोगों ने मेरी मां की सेहत के लिए जो चिंता, जो गंभीरता दिखाई है, उसने मेरे दिल को छू लिया है।  इसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता।  यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है।  आप लोगों की हर एक दुआ मेरे लिए मायने रखती है। '
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »