25 Apr 2024, 21:54:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अमिताभ बच्चन के साथ 'ऊंचाई' में नजर आएंगी परिणीति चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 6 2021 12:50PM | Updated Date: Sep 6 2021 12:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा फिल्म 'ऊंचाई' में महानायक अमिताभ बच्चन के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। अमिताभ बच्चन इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में अमिताभ मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म 'ऊंचाई' में परिणीति चोपड़ा की भी एंट्री हो गई है। फिल्म में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते नजर आएंगी। अमिताभ-परिणीति के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, नीना गुप्ता और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। अनुपम, बोमन और अमिताभ तीन पुराने दोस्तों की भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी सूरज ने खुद लिखी है। फिल्म की शूटिंग नेपाल के खूबसूरत लोकेशंस में होगी। बताया जा रहा है कि राजश्री प्रोडक्शंस वेंचर 5 अक्टूबर को काठमांडू घाटी में इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली है। काठमांडू और उसके आसपास एक महीने के शेड्यूल की योजना बनाई गई है। इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »