17 Apr 2024, 04:44:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जावेद अख्तर के विवादित बयान से देश में मचा घमासान, BJP बोली- माफी मांगो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 5 2021 7:17PM | Updated Date: Sep 5 2021 7:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रसिद्ध फिल्म गीतकार और लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उन्होंने राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ यानी आरएसएस को लेकर बड़ा बयान दिया है। जावेद ने आरएसएस की तुलना तालिबान से कर दी है, जिसको लेकर वो फंसते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने इसको लेकर उन पर हमला बोला है। भाजपा ने जावेद अख्तर से माफी की मांग की है। इस बीच कांग्रेस नेता तारिक अनवर जावेद अख्तर के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि देश के जाने माने लेखक एवं कवि जावेद अख़तर जी की बात तर्क संगत है। तालिबान और भाजपा-RSS के विचारधारा में कोई अंतर नहीं है-तालिबान इस्लामिक स्टेट चाहता है और भाजपा-RSS हिंदू राष्ट्र।
 
वहीं, BJP नेता राम कदम ने जावेद अख्तर पर निशाना साधते हुए कहा कि संघ और VPH की तुलना तालिबान से करने के लिए जब तक वह माफी नहीं मांगते, तब तक देश में उनकी फिल्मों को बैन कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि हाल ही में एक न्यूज पोर्टल के साथ बातचीत में जावेद अख्तर ने कहा था कि तालिबान क्रूर हैं, तालिबानियों की हरकतें निंदनीय हैं, लेकिन संघ, वीएचपी और बजरंग दल के समर्थक भी एक जैसे ही हैं। जावेद अख्तर के इस बयान पर देश की राजनीति में घमासान मच गया। भाजपा ने जावेद अख्तर की ​इस टिप्पणी के लिए उन पर हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि अगर आरएसएस और तालिबान में थोड़ी भी समानता होती तो उनको इस तरह के बयान देने की अनुमति भी नहीं होती।
 
BJP विधायक राम कदम ने कहा RSS से जुड़े राजनेता राज धर्म को मानते हुए देश चलाने में योगदान दे रहे हैं। अगर संघ के नेता तालिबान जैसे होते तो क्या जावेद अख्तर इस तरह से बोल पाते। BJP विधायक ने कहा कि संघ और संघ पदाधिकारियों पर टिप्पणी करने से पहले उनको एक बार जरूर सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा ​कि अगर इन लोगों की विचारधारा तालिबानी विचारधारा से मेल खाती तो क्या जावेद अख्तर इस तरह की टिप्पणी कर पाते? इससे साफ होता है कि उनके बयान में कितनी जान है
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »