24 Apr 2024, 07:08:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी सिन्हा को मिला शादी का प्रस्ताव, दिया ये मजेदार जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2021 6:33PM | Updated Date: Aug 25 2021 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्लीl बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर अक्सर अपने प्रशंसकों से बातचीत करती हैंl सोनाक्षी सिन्हा को अपने मजेदार प्रतिक्रिया के लिए जाना जाता हैl हाल ही में उन्होंने अपने खाली समय में 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया थाl इस अवसर पर एक फैन ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया थाl इसपर सोनाक्षी ने मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'इंस्टाग्राम पर इस समय मैं प्रपोजल स्वीकार नहीं कर रही हूंl' सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आई थीl यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई हैl इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त और नोरा फतेही की अहम भूमिका हैl सोनाक्षी सिन्हा जल्द ककुड़ा में नजर आएंगीl इस फिल्म में रितेश देशमुख की भी अहम भूमिका होगीl इसके अलावा वह एक हॉरर कॉमेडी में भी नजर आने वाली हैंl इस फिल्म का निर्देशन अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग करने वाले हैंl
 
सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेत्री हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैंl वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैl वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती है। सोनाक्षी सिन्हा फिल्म अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी हैl सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में डेब्यू किया थाl इस फिल्म में उनके अलावा सलमान खान की अहम भूमिका थीl वहीं इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया थाl हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा से एक फैन ने पूछा था कि वजन कैसे कम करेंl इसपर उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि 'वह हवा खाएl' सोनाक्षी के इस उत्तर को सुनकर कई प्रशंसक खुश हो गए थेl सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में भी नजर आई थीl इस दौरान रामायण से जुड़े एक प्रश्न का उत्तर नहीं आने पर वह ट्रोल भी हुई थीl दरअसल सोनाक्षी सिन्हा के भाइयों के नाम लव और कुश हैl
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »