24 Apr 2024, 11:39:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस महिला में लोगों को दिखी अक्षय कुमार की झलक, देखकर आपके भी उड़ जाएंगे होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2021 3:23PM | Updated Date: Aug 14 2021 3:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इनदिनों बादशाह के सॉन्ग 'बावला' ने Social Media पर धूम मचाई हुई है। हर कोई इसा गाने पर रील बना रहा है। पर क्या आप जानते है कि इस गाने को गाने वाली महिलाएं कौन हैं, जिसके गाने पर बादशाह ने रैप बनाया है। तो चलिए हम आपको मिलवाते हैं इस गाने के ओरीजिनल सिंगर्स से। सोशल मीडिया पर इन दिनों 2 महिलाएं बावला गाना नजर आ रहीं हैं। ऐसे बताया जा रहा है कि ये दोनों वहीं महिलाएं जिन्होंने बादशाह का गाना गाया है। हालांकि अब जो हम आपको ट्विस्ट बताने जा रहे हैं उसे देखकर आप दंग रह जाएंगे। गाना गाने वाली दोनों महिलाओं में से एक हूबहू अक्षय कुमार की तरह नजर आती हैं। ऐसा हम नहीं सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे हैं।
 
गुलाबी सूट में गाने वाली महिला में लोगों को अक्षय कुमार की झलक देखने को मिली है। इस Video के सामने आने के बाद लोग Social Media पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। उनका कहना है कि अगर अक्षय कुमार को सूट पहना दिया जाए तो वो बिल्कुल इस महिला जैसे लगेंगे। लोगों को भी यह भ्रम होने लगा कि कहीं अक्षय कुमार महिला के रूप में गाना तो नहीं गा रहे। लेकिन जब आप वीडियो देखेंगे तो पाएंगे कि ये महिला सिर्फ अक्षय की तरह दिखती हैं, अक्षय हैं नहीं। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'बेल बॉटम' को लेकर व्यस्त हैं। कोरोना महामारी के बाद ‘बेलबॉटम’ पहली फिल्म है जिसे थियेटर में रिलीज करने का फैसला लिया गया है। इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं। फिल्म के गानों को यूट्यूब पर भी जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »