29 Mar 2024, 02:39:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

धर्मा में नजर आयेगी पवन सिंह और काजल राघवानी की जोड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2021 3:46PM | Updated Date: Aug 8 2021 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह और अभिनेत्री काजल राघवानी की जोड़ी फिल्म धर्मा में नजर आयेगी। पवन सिंह और काजल राघवानी इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘धर्मा’ की शूटिंग में व्यस्त है। डीआरजे रिकॉर्ड्स के बैनर तले बन रही फिल्म धर्मा के निर्माता राज जयसवाल है जबकि फिल्म का निर्देशन अरविंद चौबे कर रहे हैं। पवन सिंह ने कहा, ‘‘फिल्म धर्मा मेरी आने वाली फिल्मो से अलग होगी, जिसकी कहानी और संवाद काफी बेहतरीन हैं। फिल्म में मेरे कई अलग अलग शेड्स भी है।।
 
मेरी हमेशा से यही कोशिश रहती है कि मैं अपने दर्शको हर तरह से मनोरंजन करवाऊँ।चाहे वह अपनी गायकी से या शानदार अभिनय से हो।’’ काजल राघवानी ने कहा, ‘‘मेरी और पवन जी की जोड़ी को दर्शक भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट जोड़ी को मानती है,हम दोनो फिल्म में अपने किरदार में ढ़लने के लिए खूब मेहनत करते है।शायद यही वजह की दर्शक हमदोनो की जोड़ी सुपर हिट जोड़ी मानती है।’’ गौरतलब है कि फिल्म धर्मा में पवन सिंह और काजल राघवानी के अलावा ब्रजेश त्रिपाठी ,संजय वर्मा तथा साउथ फिल्मो के जाने माने अभिनेता सयाजी शिंदे नजर आयेंगे। फिल्म के संगीतकार मधुरकर आनंद, छोटे बाबा, डीओपी मुकेश शर्मा, प्रोडक्शन हेड मिथुन हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »