20 Apr 2024, 09:44:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बड़ा खुलासा : शिल्पा के पति राज कुंद्रा के 2 App से मिलीं 51 Porn movies

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2021 3:40PM | Updated Date: Aug 1 2021 5:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। इन दिनों राज जेल में हैं। राज और उनके दोस्त रायन थॉर्पे को पिछले महीने मुंबई क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार इस मामले में सरकारी वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट को बताया है कि पुलिस ने 51 अश्लील फिल्मों को जब्त किया है। यह फिल्में उनके दो एप से बरामद की गईं हैं। 
 
सरकारी वकील अरुणा पई ने कोर्ट में कहा है कि हॉटशॉट एप से 51 अश्लील और आपत्तिजनक फिल्में जब्त की गईं हैं। वकील ने कहा है कि इन फिल्मों का सीधा कनेक्शन राज कुंद्रा से है। अरुणा पई ने राज कुंद्रा और रायन थॉर्पे की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायमूर्ति अजय गडकरी की पीठ को बताया है कि राज कुंद्रा और रायन थॉर्पे पर अश्लील कंटेंट स्ट्रीमिंग करने का गंभीर आरोप है और पुलिस ने फोन और स्टोरेज डिवाइस से कंटेंट भी जब्त किया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »