19 Apr 2024, 14:58:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

KGF CHAPTER 2 के टीजर ने बनाया रिकॉर्ड, 200 मिलियन से अधिक व्यूज का आंकड़ा किया पार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2021 3:25PM | Updated Date: Jul 31 2021 3:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। केजीएफ चैप्टर-2 शुक्रवार यानी 16 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी, लेकिन फिल्म समय पर रिलीज नहीं हो सकी। मगर रिलीज के पहले फिल्म ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी साझा की है कि यू-ट्यूब पर केजीएफ 2 के टीजर ने 200 मिलियन यानी 20 करोड़ व्यूज हासिल करके इतिहास रच दिया है। टीजर को 8.4 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और एक बिलियन से अधिक इम्प्रेशंस मिले हैं।
 
दक्षिण भारत से आई कुछ फिल्मों ने देशभर में लोकप्रियता के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्हीं में से एक केजीएफ है। इस कन्नड़ फिल्म की लोकप्रियता का आलम यह है कि फिल्म को हिंदीभाषी दर्शकों के बीच भी खूब प्यार मिला और उसी का नतीजा है कि अब इसके सीक्वल केजीएफ चैप्टर-2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है लेकिन इसके रिलीज से पहले टीजर ने धमाल मचा दिया है।
 
फिल्म केजीएफ-2 साल 2021 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है| इसका इंतजार केवल साउथ नहीं, बल्कि पूरे देश में हो रहा है। केजीएफ का पहला पार्ट देशभर में हिट रहा था, जिसके बाद से ही दर्शकों को केजीएफ-2 का इंतजार है। इसमें यश जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। यह फिल्म दक्षिण भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी में भी रिलीज होगी। इस बार संजय दत्त अधीरा के रोल में दिखायी देंगे। वहीं रवीना टंडन भी एक बेहद अहम रोल निभा रही हैं। केजीएफ चैप्टर 2 का लेवल पहले से बहुत बढ़ गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »