29 Mar 2024, 14:50:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर होगी राजा डोली लेके आजा : निरहुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 29 2021 5:29PM | Updated Date: Jul 29 2021 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। फिल्म ‘राजा डोली लेके आजा’ में दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे की मुख्य भूमिका है। फिल्म को लेकर निरहुआ ने कहा, ‘‘यह फिल्म पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर फिल्म होगी, जिसे सभी वर्ग के दर्शक देख सकते है। यह फिल्म काफी अलग तरह से बनाई जायेगी, जिसके गीत-संगीत पर काफी मेहनत की जा रही है।
 
कमला फिल्म्स क्रियेशन के बैनर तले बन रही फिल्म राजा डोली लेके आजा को लेकर निर्माता लोकेश मिश्रा ने कहा, ‘‘ मेरा प्रयास है कि अपने दर्शको के बीच अच्छा सिनेमा देकर उनका मनोरंजन कर सकूं। यदि सब कुछ सही रहा तो अगले माह में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।’’ निर्देशक सुजीत कुमार सिंह ने कहा, ‘‘दिनेश जी के साथ मेरी पहली फिल्म है।मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस तरह मेरी सभी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुयी है उसी तरह यह भी हिट होगी।’’ गौरतलब है कि फिल्म के लेखक वीरू ठाकुर और संगीतकार मधुकर आनंद, सह निर्माता आरके यादव और सह निर्देशक कुंदन सिंह हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »