24 Apr 2024, 04:40:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अयोध्या में फिल्म धर्मा की शूटिंग करेंगे पवन सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2021 5:16PM | Updated Date: Jul 23 2021 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह अपनी आने वाली फिल्म धर्मा की शूटिंग भगवान राम की जन्मभूमि आयोध्या में करने जा रहे हैं। पवन सिंह, भगवान श्रीराम की नगरी आयोध्या पहुँच गए है, जहां वह अपनी नयी फिल्म धर्मा की शूटिंग शुरू करेंगे। आरजे फिल्मस की बैनर तले बन रही फिल्म धर्मा के निर्माता राज जयसवाल ने बताया कि यह फिल्म मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए बहुत पहले से तैयारी चल रही थी। अचनाक कोरोना का कहर इतनी तेजी से फैलने लगा, जिसे लेकर शूटिंग बंद करनी पड़ गई थी।अब पुन: इसकी शूटिंग की शुरुआत हो गई है। फिल्म धर्मा के निर्देशक अरविंद चौबे ने कहा कि यह फिल्म अन्य भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। फिल्म में पवन सिंह का किरदार कई शेड्स में दिखाई देगा। फिल्म में पवन सिंह की जोड़ी काजल राघवानी के साथ बनायी गयी है। दक्षिण भारतीय अभिनेता सयाजी शिंदे भी दमदार भूमिका में नज़र आयेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »