29 Mar 2024, 17:29:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मस्ती और इमोशन्स से भरपूर है कृति सेनन की 'मिमी' का Trailer

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2021 3:12PM | Updated Date: Jul 13 2021 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की मच अवेटेड फिल्म फिल्म Mimi का दमदार Trailer रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ट्विटर पर #MimiTrailer ट्रेंड होने लगा है। ट्रेलर से पहले रिलीज हुए फिल्म के टीजर ने ही बता दिया था कि कृति सेनन  इस फिल्म से एक बार फिर नए रूप में नजर आने वाली हैं। फिल्म के ट्रेलर में कृति का लुक काफी अलग लग रहा है।  इस फिल्म में कृति सेनन सेरोगेट मदर का किरदार निभाने जा रही हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है।
 
फिल्म 'मिमी'  के ट्रेलर की बात करें तो इसकी शुरुआत पंकज त्रिपाठी, कृति सेनन और साईं ताम्हनकर से होती है। फिल्म में कृति सेनन राजस्थान की एक स्मॉल टाउन डांसर की भूमिका में हैं। फिल्म में एक विदेशी कपल कृति सेनन को देखकर उनसे सेरोगेट मदर बनने के लिए कहते हैं जिसके लिए वो 20 लाख रुपये ऑफर करते हैं। पहले तो कृति सेनन  इस बात के लिए मना कर देती है लेकिन जब रुपयों के बारे में पता चलता है तो वो मान जाती हैं और यहीं से शुरू होती है कृति की कहानी।
 
फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अभिनय की भी तारीफ हो रही है। इस फिल्म के लिए कृति सेनन ने 15 किलो वजन बढ़ाया था। आने वाले समय में कृति सेनन कई फिल्मों में नजर आने वाली हैं। कृति सेनन अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडेय' में दिखेंगी, वहीं प्रभास के साथ आदिपुरुष में भी कृति सेनन नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कृति सेनन, वरुण धवन, अभिषेक बनर्जी और दीपक डोबरियाल अभिनीत दिनेश विजन की मोस्टअवेटेड फिल्म भेडिया में भी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 14 अप्रैल को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »