18 Apr 2024, 09:22:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पति राज कौशल के निधन के बाद पहली बार मां के साथ घर से बाहर स्पॉट हुई मंदिरा बेदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2021 6:37PM | Updated Date: Jul 11 2021 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मंदिरा बेदी अपने पति के निधन के बाद बुरी तरह से टूट गई थी। लेकिन अब वो खुद को संभालते हुए आगे बढ़ रही हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने मां के साथ नजर आ रही हैं। वीडियो दोनों कोविड- 19 प्रोटोकॉल्स का पालन भी करती दिखाई दे रही हैं।
 
मंदिरा की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां के साथ वॉक के दौरान बातचीत करती दिख रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मंदिरा पैपराजी को बिना कोई प्रतिक्रिया दिए निकल जाती हैं। मंदिरा की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
पति राज कौशल को याद करते हुए तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें दोनों डिर्कं का ग्लास लेकर बैठे हुए हैं। तस्वीर को देखकर लग रहा है कि दोनों किसी चीज का जश्न मना रहे हैं। दोनों के गले में एक मेडल भी नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए मंदिरा बेदी ने कोई कैप्शन नहीं लिखा है। बल्कि उन्होंने इसके साथ कैप्शन लिखने के बजाय टूटे दिल वाली ईमोजी शेयर की है। वहीं उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की डीपी को हटा कर एक ब्लैक फोटो को लगा दिया है। राज कौशल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता व निर्देशक थे। उन्हें मात्र 49 की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने ‘बेखुदी’, ‘प्यार में कभी-कभी’, ‘शादी का लड्डू’, ‘एंथनी कौन है’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। वहीं मंदिरा और राज के दो बच्चे भी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »