20 Apr 2024, 04:18:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मस्तानी पर रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का हिंदी गाना मेरी वफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2021 4:27PM | Updated Date: Jul 10 2021 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म निर्माता हैदर काजमी के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर अक्षरा सिंह का गाना ‘मेरी वफा’ रिलीज हो गया है। अक्षरा का हिंदी गाना ‘मेरी वफा’ ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर पर रिलीज हो गया है। गाने को फंणींद्र राव ने लिखा है, म्युजिक आशीष वर्मा का है। यह मूलत: सैड सौंग है। अक्षरा सिंह ने कहा, ‘‘मुझे अच्­छा लगा रहा है कि हैदर काजमी जैसे दिग्गज एवं संजीदा फिल्ममेकर के ओटीटी प्लेटफॉर्म मस्तानी पर मेरे गाने को जगह मिली है। यह ओटीटी प्लेटफॉर्म सार्थक सिनेमा और गानों को बेहतर मंच देता है। इसलिए यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि यहां मेरी कला को एक अलग पहचान मिलेगी। यह गाना बेहद अच्छा है। आप जरूर सुनिये। ’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »