20 Apr 2024, 00:31:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम करने को लेकर रोमांचित हैं धर्मेन्द्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2021 5:23PM | Updated Date: Jul 8 2021 5:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में काम करने को लेकर रोमांचित हैं। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी की अहम भूमिका होगी। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र इस फिल्म में रणवीर के परिवार के फैमिली मेंबर बने है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम करने को लेकर धर्मेन्द्र रोमांचित हैं।
 
धर्मेन्द्र ने बताया कि वह इस फिल्म में एक रोमांटिक किरदार निभाने जा रहे हैं जिसे लेकर वह बेहद खुश हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में धर्मेंद्र के अपोजिट जया बच्चन नजर आएंगी। धर्मेंद्र अगस्त से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। गौरतलब है कि करण जौहर निर्देशित, हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। फिल्म की कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित, संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »