28 Mar 2024, 19:26:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

यश कुमार एंटरटेनमेंट की तीन फिल्मों का भव्य मुहूर्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2021 4:26PM | Updated Date: Jul 8 2021 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता यश कुमार की तीन फिल्­मों का भव्­य मुहूर्त किया गया। यश कुमार जल्द ही तीन बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिनमें दंड नायक, बिटिया छठी माई के 2 और प्रोडक्शन नंबर 6 शामिल है। इन फिल्मों का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा। इन फिल्मों का भव्य मुहूर्त लखनऊ में किया गया। इन फिल्मों को लेकर यश कुमार बेहद रोमांचित नजर आये। यश कुमार ने कहा कि तीनों फिल्मों का निर्माण भव्य पैमाने पर होगा।
 
उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनके साथी कलाकारों में काजल राघवानी, निधी झा अनारा गुप्ता, प्रीति शुक्ला, राघव नैय्यर, नायरा, काजल सिंह, वर्षा तिवारी, सोनम तिवारी, दिव्या शर्मा, ग्लोरी मोहन्ता, विनोद मिश्रा, राधे कुमार, संजीव मिश्रा, अवनीश दूबे, अनुराग सिंह, धनंजय सिंह, साहिल शेख, आर्यन,नौशाद शेख चाइल्ड आर्टिस्ट - सोनाक्षी पाठक, सूर्या पाठक होंगे। सभी इन फिल्मों को लेकर उत्साहित हैं। यश कुमार ने कहा कि दंड नायक, बिटिया छठी माई के 2 और प्रोडक्शन नंबर 6 सभी फिल्में एक से बढ़कर एक होगी। सभी सामाजिक संस्कारों वाली फिल्म होगी।
 
इसका गीत-संगीत लोगों को बेहद पसंद आयेगा। फिल्म को लेकर सारी तैयारियां की गई है। दंड नायक एक नये कंसेप्ट की फिल्म है, वही बिटिया छठी माई के की सफलता के बाद हमने इसे दूसरे पार्ट को प्लान किया और अब इसी शूटिंग हो रही है। इसके अलावा तीसरी फिल्म प्रोडक्शन नंबर 6 है, जिसका टायटल भी जल्द ही फाइनल कर लिया जायेगा। हम अपने दर्शकों से आग्रह करेंगे कि जब हमारी ये फिल्में आये, तब आप इसे जरूरा देखें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »