25 Apr 2024, 05:54:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

धर्मेंद्र फरमाएंगे इश्क जया बच्चन और शबाना आजमी से, इस फिल्म में आएंगे नजर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2021 5:52PM | Updated Date: Jul 6 2021 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। करण जौहर की आने वाली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सुर्खियों में आ गई है। इस फिल्म में 70-80 दशक के चार्मिंग एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर से बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखाते नजर आते हैं। धर्मेंद्र इस फिल्म में जया बच्चन और शबाना आजमी के साथ इश्क फरमाते नजर आएंगे। इस फिल्म को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर बनाने वाले हैं। फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक बार फिर से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह एक साथ दिखाई देंगे। इससे पहले ये जोड़ी गली ब्वाय में नजर आई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र जया बच्चन और शबाना आजमी के बीच लव ट्रायएंगल देखने को मिलेगा। फिल्म में रॉकी के किरदार में रणवीर सिंह और रानी के रोल में आलिया भट्ट हैं। करण ने एक वीडियो के ज़रिए इसका एलान किया है। इस वीडियो को आलिया भट्ट ने भी शेयर किया है। 
 
वीडियो में रणवीर का वॉइसओवर है, जिसमें वो कहते धर्मेंद्र और जया बच्चन को इंट्रोड्यूस करवाते है। रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र और जया रणवीर के दादा-दादी के किरदार में हैं। वहीं शबाना आज़मी को आलिया इंट्रोड्यूस करवाती हैं। फिल्म में शबाना, आलिया की दादी के किरदार में हैं। वीडियो के साथ करण ने लिखा- रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लीजेंडरी स्टार्स से मिलिए। हम वेटरन लीजेंड्स के साथ काम करने को लेकर रोमांचित हैं और उनके साथ सेट पर जाने का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की स्टारकास्ट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट इसलिए भी बढ़ा दी है क्योंकि दशकों बाद धर्मेंद्र और जया बच्चन की जोड़ी एक बार फिर से स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। यही नहीं, लोग ये भी जानना चाहते हैं कि स्क्रीन पर किस कदर जादू बिखरेगा जब धर्मेंद्र, जया और शबाना एक साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »