19 Apr 2024, 20:29:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार भूषण कुमार दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं। पिछले साल सरोज खान का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनकी बायोपिक को लेकर कई खबरें सामने आई थीं, लेकिन उस समय किसी भी प्रकार की पुष्टि नहीं हो पाई। दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की बायोपिक की घोषणा कर दी गयी है। टी-सीरीज कंपनी के मालिक भूषण कुमार सरोज खान की बायोपिक बनाने जा रहे हैं, जिसमें उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने पहलुओं को भी छुआ जा सकता है।
 
फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर सरोज खान की पुण्यतिथि पर भूषण कुमार के फैसले के बारे में जानकारी दी। तरण ने लिखा है कि 'यह ऑफिशियल है।भूषण कुमार ने सरोज खान की बायोपिक बनाने की घोषणा की है... लीजेंड्री कोरियोग्राफर के बायोपिक के बारे में आगे की जानकारी की जल्द घोषणा की जाएगी। गौरतलब है कि सरोज खान बॉलीवुड की स्टार कोरियोग्राफर थीं। अपने चार दशक लंबे करियर में सरोज खान ने दो हजार से भी ज्यादा गाने कोरियोग्राफ किए थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »