23 Apr 2024, 18:20:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनुष्का का दुप्पटा लिए डांस करते नजर आए कप्‍तान कोहली, Photo हुई वायरल..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2021 4:42PM | Updated Date: Jul 2 2021 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्माकी गिनती बेस्ट कपल्स में होती है। फिलहाल अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने पति विराट कोहली और बेटी वामिका संग इंग्लैड में है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ दोनों की कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनकी वजह से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। एक तस्वीर में विराट अनुष्का संग खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विराट और अनुष्का की इन तस्वीरों को लाखों लाइक्स मिल चुके हैं। 
 
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में से एक में विराट कोहली अनुष्का के दुप्पटे को कंधे में लिए डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुष्का, विराट की ओर बड़े ही प्यार से देख रही हैं। दोनों की इन तस्वीरों पर फैंस अपना रिएक्शन देते हुए कमेंट कर रहे हैं। 
 
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस साल जनवरी में माता-पिता बने थे। अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया है जिसका नाम उन्होंने वामिका रखा है। अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में दमदार डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। आखिरी बार अनुष्का शर्मा शाहरुख खान के साथ फिल्म में नजर आई थीं। इस फिल्म में अनुष्का के अभिनय की काफी तारीफ हुई थी। वहीं अब अनुष्का प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »