28 Mar 2024, 18:03:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय कपूर ने लगाई थी पत्नी Karishma Kapoor की बोली, 'लोलो' का बड़ा खुलासा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2021 5:15PM | Updated Date: Jun 21 2021 5:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर की प्रफेशनल लाइफ जितनी ग्लैमरस और खूबसूरत रही, पर्सनल लाइफ में इससे उलट उन्होंने काफी उठापटक झेला है। गोविन्दा, आमिर खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स के साथ अपनी शानदार ऐक्टिंग का जलवा दिखाने वाली करिश्मा कपूर पहले तो अभिषेक बच्चन से रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं थीं, लेकिन उन खबरों को तब विराम लग गया जब वह साल 2003 में बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी के बंधन में बंधीं। करिश्मा कपूर की शादी पूरे पंजाबी रीति रिवाज से हुई थी। लेकिन साल 2016 में इन दोनों का तलाक हो गया। वहीं, अब करिश्मा कपूर अपने तलाक के 5 साल बाद कई चौंकाने वाले खुलासे करती देखी गई हैं।
 
करिश्‍मा कपूर ने साल 2003 के 29 सितंबर को दिल्ली के बिजनसमैन संजय कपूर से शादी रचाई। हालांकि, 14 साल बाद इनके तलाक की खबरों ने हर किसी को चौंका कर रख दिया था। संजय संग तलाक की खबरों पर एक्ट्रेस ने आज तक कुछ भी नहीं कहा था, लेकिन अब 'लोलो' ने कई बड़े खुलासे कर हर किसी को हैरान कर दिया है। करिश्मा कपूर ने एक वेब पोर्टल को दिए इंटरव्यू में संजय समेत उनकी मां पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक संजय की मां उनपर हाथ उठाया करती थीं। साथ ही उनका पति करिश्मा के खर्चों का ब्यौरा भाई को दिया करता था। करिश्मा यही नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने आगे कहा,'जब हम हनीमून पर गए थें। संजय ने मुझे अपने दोस्तों से मिलवाया था। इस दौरान मेरे ही पति ने मेरी बोली अपने दोस्तों से लगवाई थी। साथ ही मुझपर दोस्तों के साथ एक रात गुजारने का दबाव बनाया था।'
 
करिश्मा ने संजय पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कहा कि,'मैं घरेलू हिंसा की शिकार थी। संजय मुझे खूब मारा करता था। मैं अपने जख्मों को छुपाने के लिए मेकअप का सहारा लिया करती थी। लेकिन जब हालात बेकाबू होते गएं तो मेरे पास सिवाय पुलिस कम्प्लेंट के कोई चारा नहीं बचा था।' बताते चलें कि करिश्मा के पिता रणधीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो कभी भी अपनी बेटी की शादी संजय के साथ नहीं करना चाहते थें। वो लोग कपूर फैमिली से हैं और उन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है। रणधीर कपूर ने आगे कहा था कि संजय अपनी पत्नी की बेईज्जती करता था और करिश्मा के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद भी किसी और औरत के साथ रिलेशनशिप में था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »