20 Apr 2024, 21:00:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

एक बार फिर सोशल मिडिया पर अनुष्का शर्मा की हमशक्ल चर्चा में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2021 4:45PM | Updated Date: May 6 2021 4:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। माना जाता हे कि दुनिया मे सात तरह के हमशक्ल मौजुद रहते है और कई बार बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल होने की खबरें सामने आती हैं। कई बार स्टार्स के शक्ल की तुलना हॉलीवुड स्टार्स से की जाती है तो कई बार पाकिस्तानी स्टार्स के साथ। लेकिन ज्यादातर अगर देखा जाए तो पाकिस्तानी और इंडियन सिलेब्स की मिलती सूरत की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं। वहीं एक बार फिर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की हमशक्ल की  चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है लेकिन इस बार उनकी एक फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ। आइए जानते हैं कौन हैं वो?
 
इस बार सोशल मीडिया पर पाकिस्तान की ऐक्ट्रेस ऐमन सलीम और अनुष्का शर्मा के लुक्स मिलाए जा रहे हैं। वहीं कई लोग ऐमन को अनुष्का से ज्यादा खूबसूरत बता रहे हैं। ऐमन पाकिस्तान के फेमस ड्रामा सीरीज 'चुपके चुपके' की वजह से सुर्खियों में हैं। इस सीरियल के चलते वह काफी फेमस हुईं हैं। इस शो को न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है।  इसी कारण ऐमन की फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है। वहीं अब सोशल मीडिया पर ऐमन की तुलना अनुष्का शर्मा से हो रही है। कुछ को वह अनुष्का जैसी लग रही हैं तो कुछ को वह अनुष्का से ज्यादा सुंदर।
 
सोशल मीडिया पर एक यूजर लिखता है, 'पाकिस्तान की अनुष्का।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, 'मैं भारत से हूं और यूट्यूब पर इस सीरियल पर नजर पड़ गई और मेरा यकीन करें ऐमन अनुष्का से ज्यादा बेहतर हैं, कृप्या तुलना न करें।' वहीं एक फॉलोअर ने लिखा है, 'वह ऐमन का फैन बन गया है।' एक और ने लिखा है, 'ऐमन, अनुष्का से ज्यादा सुंदर हैं।' 
 
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान की हीना खान चर्चा में थीं। लोग ने उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की कार्बन कॉपी बताया था। यह पहला मौका नहीं है जब इंडियन और पाकिस्तान ऐक्ट्रेस की तुलना की गई हो। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »