29 Mar 2024, 16:08:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

समीर सोनी फूटा गुस्‍सा, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने वाले 'ब्रेकिंग न्यूज' के लिए अपने परिवार को भी बेच देंगे'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 2 2021 9:27PM | Updated Date: May 2 2021 9:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश मे फैलते कोरोना के सक्रमंण और ऑक्‍सीजन कि कमी को लेक हर कोई सरकार और सिस्‍टम से सवाल कर रहा है इस बीच फिल्‍म अभिनेता समीर सोनी ने भारत की छवि खराब कर रहे लोगों को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा है कि भारत की इस मुश्किल घड़ी में वह भारत के साथ खड़े हैं। समीर सोनी ने यह भी कहा कि भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब करने का प्रयास किया जा रहा है और वह इससे परेशान है। दरअसल भारत में कोरोना महामारी के दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैली है।

समीर सोनी ने यह भी कहा कि कुछ लोगों को भारत की छवि खराब होनेपर मजा आ रहा है। हालांकि वह अपने देश के साथ इस मुश्किल दौर में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। इस बारे में समीर सोनी ने लिखा है, 'पूरे भारत की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पर खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे मैं परेशान हो गया हूं। कुछ लोगों को इसमें मजा भी आ रहा है। मैं मेरे देश से प्यार करता हूं और मैं इसके साथ खड़ा हूं। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए। आप लोग हेडलाइंस और ब्रेकिंग न्यूज के लिए अपने परिवार को भी बेच दोगे।'
 
समीर सोनी की इस बात का कई फैंस ने समर्थन भी किया है। वहीं कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की है। समीर सोनी फिल्म अभिनेता है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। समीर सोनी कई टीवी शो में भी नजर आ चुके हैं। समीर सोनी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैं।
समीर सोनी ने कई अवसर पर अपनी बात सामाजिक विषयों पर खुलकर रखी है। इसके लिए उनकी काफी प्रशंसा भी की गई है। समीर सोनी ने कई कलाकारों के साथ काम किया है। वह फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भी नजर आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »