19 Apr 2024, 07:38:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोशल मिडिया पर रणबीर कपूर और अनुष्का का वीडियो वायरल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2021 4:42PM | Updated Date: Apr 25 2021 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मिडिया पर रणबीर कपूर और अनुष्का का एक वीडियो खुब वायरल हो रहा है जिसमें रणवीर कपूर अनुष्का की ड्रेस के साथ मस्‍ती करते नजर आ  रहे हैं। दरअसल, यह एक पुराना वीडियो है जिसमें रणबीर कपूर अनुष्का शर्मा की ड्रेस पकड़कर उससे  मस्‍ती करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में अलग-अलग इंटरव्यू की कुछ झलकियां हैं और हर बार रणबीर के हाथों में अनुष्का का ड्रेस है और वो उसमें उलझे हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और  रणबीर कपूर की दोस्‍ती पूरी दुनिया जानती है। दोनों फिल्म स्टार्स एक दूसरे के बेहद करीब रहे हैं।अनुष्का और रणबीर की बॉन्डिंग की दुनिया मिसाल देती है। इसी सिलसिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल  हो रहा है जिसमें दोनों की क्यूट सी दोस्ती नजर आ रही है।

बता दें कि अनुष्का और रणबीर एक दूसरे के साथ बेहद कंफर्टेबल महसूस करते हैं। एक इंटरव्यू में अनुष्का  ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उनके और रणबीर के बीच एक अलग तरह की दोस्ती है जहां दोनों खुलकर जीते हैं और बातें करते हैं. फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा था कि वह रणबीर कपूर को डील करते-करते इतनी ट्रेन हो गई हैं कि वह एक अच्छी मां जरूर बनेंगी। अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर ऐ दिल है मुश्किल, संजू  ,पी के जैसी मूवीयों मे एक साथ काम कर चुकें है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »