29 Mar 2024, 17:35:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों अपने देश इंडिया (भारत) को बेहद मिस कर रही है। सोनम कपूर इस समय लंदन में हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि वह भारत को काफी मिस कर रही हैं। सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ एक तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखा है। तस्वीर के साथ सोनम ने लिखा, ‘‘मैं भारत को इतना मिस कर रही हूं और अपने परिवार और दोस्तों से मिलने अपने घर वापस आना चाहती हूं, लेकिन मैंने महसूस किया कि ऐसा करके मैं अपने नए घर को निराश करूंगी, जिसने मुझे मेरे खूबसूरत पति के साथ इतना कुछ दिया है।
 
लंदन में खराब दिन दूसरी जगहों के अच्छे दिनों से अच्छा है।’’ सोनम कपूर ने लिखा, ‘‘लंदन में सबसे अच्छी बात यह है कि यहां कई मतों और धर्मों के लोगों के रहने के बाद भी रोमांटिक व्यक्तियों के लिए जगह है और यहां कवि, रहस्यवादी और नायक अपने समकक्षों से मुकाबला करने की उम्मीद कर सकते हैं।’’ सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर और पापा अनिल कपूर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'मिस यू सो मच।' इस पर सोनम कपूर ने लिखा, "मैं भी आपको मिस कर रही हूं।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »