26 Apr 2024, 03:39:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रदीप पांडे चिंटू की पिया मिलन चौराहा का ट्रेलर रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2021 11:58AM | Updated Date: Apr 10 2021 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों के चॉकलेटी स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू और अभिनेत्री मनीषा यादव की फिल्म पिया मिलन चौराहा का ऑफिसियल ट्रेलर वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। पिया मिलन चौराहा के ट्रेलर की शुरुआत कश्मीर की हसीनवादियों में प्रदीप पांडेय चिंटू और मनीषा यादव को रोमांस करते हुए दिखाया गया है।वही अवधेश मिश्रा ,देव सिंह अमित शुक्ला का जबरदस्त रोल प्ले करते नज़र आ रहे है। यह फिल्म सत्तर के दशक के सच्ची घटनाओं पर आधारित है।
 
लेखक से निर्देशक बने लाल जी यादव के बतौर निर्माता और निर्देशन की यह पहली पहली फिल्म है। यह फिल्म गढ़ी माई मुबीज के बैनर तले बनी है। प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा, ‘‘फिल्म में मेरा किरदार काफी अलग है। मेरे लिये इस किरदार को निभाना काफी चुनौती पूर्ण रहा है। फिल्म के मुख्य भूमिकाओं में प्रदीप पाण्डेय चिंटू, मनीषा यादव, देव सिंह, अमित शुक्ला, अवधेश मिश्रा एवं अन्य है। फिल्म के संगीतकार साजन मिश्रा, मुन्ना दुबे ,गीतकार उमालाल यादव, डीओपी विजय आर पांडेय, उत्तम आर्यन, डांस कानू मुखर्जी और कार्यकारी निर्माता आशीष दुबे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »