29 Mar 2024, 15:39:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि उनका पसंदीदा गाना जस्टिन बीबर का पीचिस है। दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दीपिका अपने फैंस के लिए खुद से जुड़ी बातों को शेयर करती रहती हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पसंदीदा गाने के बारे में बताया है। दीपिका पादुकोण ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपनी वैनिटी वैन में तैयार होती नजर आ रही हैं।
 
इस दौरान वह फैंस के सवालों के जवाब देती नजर आ रही हैं। दीपिका का कहना है कि वह अपनी प्लेलिस्ट को लेकर काफी एक्साइडेट हैं। इसके साथ ही जब उन्होंने अपने फेवरेट सॉन्ग को फैंस के लिए प्ले किया तो वीडियो में दीपिका पादुकोण जस्टिन बीबर के ‘पीचिस’ गाने पर झूमने लगती हैं। दीपिका ने अपने फैंस को बताया है कि यह उनका पसंदीदा गाना है। इससे पहले आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘पीचिस’ सॉन्ग को इमोजी के साथ शेयर किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »