29 Mar 2024, 03:07:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिल्ली में पब के बाहर Ajay Devgn की हुई पिटाई जानें फैक्टचेक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 30 2021 11:24AM | Updated Date: Mar 30 2021 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन एक बार फिर चर्चा में आ गए  है। जिसके चलते वो लगातार खबरों में बने हुए हैं। बिना तथ्य और प्रमाण के लोग यहां सच बोलते हैं। हाल ही में एक मामला सामने आया जिसमें बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक पब के बाहर लोगों ने बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की पिटाई कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। इसके आधार पर दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की जम कर पिटाई की गई है। दिल्ली एरोसिटी मॉल के एक पब के बाहर उनकी कुछ लोगों ने जमकर पिटाई की है। अजय देवगन के नाम पर फैलाए जा रहे इस फेक वीडियो को उनके फैंस काफी गंभीरता से ले रहे हैं और लगातार पूछ रहे हैं कि ऐसा कब और क्यों हुआ ? अजय देवगन के ऐसे सभी फैंस के लिए हम बता दें कि यह वीडियो फेक है और इसमें नजर आ रहा शख्स उनका पसंदीदा स्टार नहीं है। 
 
वीडियो के लगातार वायरल होने के बाद अजय देवगन की टीम ने सफाई जारी करते हुए बताया है कि लोग अजय का नाम लेकर एक फेक वीडियो इंटरनेट पर फैला रहे हैं। अजय देवगन की तरफ से जारी स्टेटमेंट के अनुसार, अजय देवगन 'तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर' के प्रमोशन के लिए पिछले साल दिल्ली गए थे, उसके बाद से वो देश की राजधानी आए ही नहीं हैं। ऐसे में इस वीडियो को लेकर किया जा रहा दावा खोखला है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »