23 Apr 2024, 23:51:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

चैनल पर सजेगी बॉलीवुड और भोजपुरी सितारों की महफिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 25 2021 3:59PM | Updated Date: Mar 25 2021 3:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। होली के अवसर पर 26 मार्च को भोजपुरी सिनेमा चैनल बॉलीवुड और भोजपुरी के सितारों की महफिल सजेगी। रंगों का त्­यौहार होली का इंतजार सबों को बेसब्री से होता है। इस बार टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा और दंगल पर होली का सेलिब्रेशन बेहद धूमधाम से आयोजित होगा, जिसका प्रसारण 26 मार्च को शाम 7 बजे होगा। इस कार्यक्रम का नाम ‘चढ़ल फगुआ के रंग’, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भोजपुरी सिनेमा के इस होली धमाल में भोजपुरी सितारों के साथ-साथ बॉलीवुड के नामचीन हस्­ती होली के रंग को यादगार बनायेंगे। इस शो की शूटिंग मुंबई के मड आईलैंड में पूरी हो चुकी है। इस शो को यशी फिल्­म्­स ने प्रोड्यूस किया है। मनीष सिेघल ने बताया कि भोजपुरी सिनेमा छोटे पर्दे पर सबसे अधिक देखा जाने वाला टीवी चैनल है, जो अपने दर्शकों के इंटरटेंमेंट का पूरा ख्­याल रखता है। दिवाली हो या होली, यह चैनल उसे अपने ही तरीके से सेलिब्रेट कर दर्शकों के मनोरंजन को नया और यादगार बना देता है। इस बार होली के अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की ओर से रंगों का अनोखा धमाल भोजपुरिया दर्शकों को देखने को मिलेगा। तो हो जाईये तैयार 26 मार्च को शाम 7 बजे होगा, होली धमाल, जिसमें सजेगी भोजपुरी व बॉलीवुड के सितारों की महफिल।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »