29 Mar 2024, 13:21:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सनी देओल के बेटे राजवीर को लांच करेंगे सूरज बड़जात्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2021 2:36PM | Updated Date: Mar 23 2021 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार सूरज बड़जात्या, सनी देओल के बेटे राजवीर को लांच करने जा रहे हैं। सनी देओल के बड़े बेटे करण देओल के बाद, उनके छोटे बेटे राजवीर देओल भी अपने फिल्म डेब्यू के लिए तैयार हैं। करण देओल को सनी देओल ने खुद लांच किया था। करण देओल ने फिल्म पल पल दिल के पास है से अपने करियर की शुरुआत की है अब उनके छोटे भाई राजवीर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है सूरज बड़जात्या की फिल्म से राजवीर डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्याय निर्देशित करेंगे जो उनकी भी डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म में कई युवा किरदार होंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »