19 Apr 2024, 16:50:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह सिल्वर स्क्रीन पर महावीर कर्ण का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड में चर्चा है कि रणवीर सिंह जल्द ही वासु भगनानी के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'सूर्यपुत्र महावीर कर्ण' में लीड रोल में नजर आएंगे। जल्द ही इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू किया जाएगा। बताया जाता है कि ‘सूर्यपुत्र महावीर कर्ण’ हिंदी भाषा के अलावा चार अन्य भाषाओं में भी रिलीज की जाएगी, जिसमें तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम शामिल है। रणवीर सिंह की फिल्म 83 इस वर्ष रिलीज होने वाली है। रणवीर इन दिनों फिल्म सर्कस की शूटिंग में बिजी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »