24 Apr 2024, 08:16:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आस्ट्रेलियाई पत्रकार ने उठाया निक और प्रियंका चोपड़ा पर सवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2021 6:18PM | Updated Date: Mar 19 2021 6:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। अभिनेत्री-निर्माता प्रियंका चोपड़ा ने उन पर और उनके पति पर यह सवाल उठाने पर एक आस्ट्रेलियाई मनोरंजन पत्रकार पर निशाना साधा कि क्या स्टार और पॉप स्टार-अभिनेता निक जोनस ऑस्कर नामांकनों की घोषणा करने के लिए पात्र हैं। सोमवार को इस फिल्मी दंपति ने लंदन में 93 वें अकादमी पुरस्कारों के लिए नामांकनों की घोषणा की थी। लंदन में चोपड़ा जोनस अमेजन स्टूडियोज के सीरीज ‘‘सिटाडेल’’ और ‘‘गेम ऑफ थ्रोन्स’’की शूटिंग कर रही हैं। आस्ट्रेलियाई मनोरंजन पत्रकार पीटर फोर्ड ने मंगलवार रात को लिखा कि वह समझ नहीं पा रहे हैं कि इन दोनों को नामांकन प्रस्तोताओं के तौर पर क्यों लिया गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »