19 Apr 2024, 08:09:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। चर्चित इंडीपॉप सिंगर अनामिका का नया गाना ‘फेरारी’ रिलीज हो गया है। अनामिका अपने नए गीत ‘फेरारी’ के साथ नए अवतार में वापसी कर रही हैं। ‘फेरारी’ एक पॉप/ आरएंडबी/ अर्बन पंजाबी जॉनर का गीत है।इस गीत के बोल खुद अनामिका ने लिखे हैं जबकि इसके संगीत की रचना पंजाबी संगीत उद्योग को कई पंजाबी हिट्स देने वाले लोकप्रिय संगीत निर्देशक और निर्माता, मिक्ससिंह ने की है। अनामिका के खुद के प्रोडक्शन हाउस, केओसीओ7 निर्मित, और प्राईव द्वारा सहनिर्मित इस म्यूजिक वीडियो में अमित भसीन और जोया अफरोज़ मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं।
 
यह गीत अनामिका की विलक्षण आवाज़ में अरबी और स्पैनिश भाषा में भी आ रहा है। अनामिका ने कहा कि, ‘‘मैं हमेशा हर तरह के संगीत से साथ सहज रही हूँ, फिर चाहे वह पॉप हो, क्लासिकल हो, या कव्वाली, भक्ति, देशभक्ति, फिल्मी, लोकगीत, रैप या पाश्चात्य संगीत हो। लेकिन अर्बन पंजाबी एक ऐसा जोनर है जिसके साथ मैं प्रयोग करना चाहती थी। चूंकि यह विधा काफी चर्चा में है और जनसाधारण, विशेषकर युवाओं के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो रही है, इसलिए मैंने इस जॉनर में कदम बढ़ाने की घोषणा के लिए इस समय को चुना है, क्योंकि इससे प्रशंसकों की संख्या बढ़ती है।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »