24 Apr 2024, 17:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रितेश पांडे का होली सॉन्ग ‘खेलब आज होली केहु नाही बोली’ रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 13 2021 12:20AM | Updated Date: Mar 13 2021 12:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-गायक रितेश पांडे का होली सॉन्ग ‘खेलब आज होली केहु नाही बोली’ रिलीज हो गया है। रंगों का त्योहार आने वाला है और सारेगामा होली के लिये ‘खेलब आज होली केहु नाही बोली’ के साथ आपकी प्लेलिस्ट को बेहतरीन बनाने के लिये तैयार है। इस गाने को मल्टी-टैलेंटेड रितेश पांडे ने अपनी आवाज दी है और उनका साथ खुशबू जैन ने दिया है।

रितेश पांडे और डांसिंग क्वीन आयशा कश्यप की बेजोड़ केमिस्ट्री इस गाने के वीडियो में चार चांद लगा देती है। इस हिप गाने को जयदीप वर्मा और पीयूष आर्या ने संगीत दिया है और रितेश पांडे इसमें बिलकुल नये अवतार में नजर आ रहे हैं। गाने के लॉन्च पर अपनी बात रखते हुए रितेश ने कहा, ‘‘यह सीजन का अब तक का सबसे भव्यता से शूट किया गया होली का गाना है। और हमने इसे बड़े पैमाने पर रखा है, क्योंकि यह गाना इसका हकदार है। इसकी धुन बहुत आकर्षक है और वीडियो की एनर्जी सीजन के मूड के­ हिसाब से है। मुझे यकीन है कि मेरे फैन्स होली के इस खास गाने पर डांस करना पसंद करेंगे।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »