23 Apr 2024, 13:26:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रणबीर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आलिया भट्ट ने करवाया टेस्‍ट, जानें क्या आई रिपोर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2021 12:49AM | Updated Date: Mar 10 2021 12:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ये जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने दी थी। रणबीर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी गर्ल फ्रैंड और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कोरोना वायरस टेस्‍ट करवाया, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

अभिनेत्री की आज (9 मार्च) को रिपोर्ट निगेटिव आई है। एक सूत्र ने ईटाइम्स को बताया कि नकारात्मक परीक्षण के बावजूद, अभिनेत्री ने खुद को अलग कर लिया है। संजय लीला भंसाली, जो आलिया की गंगूबाई काठियावाड़ी का निर्देशन कर रहे हैं, को भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। भंसाली की भी कोरोना टेस्‍ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।जिसके बाद फिल्‍म काठियावाड़ी की शूटिंग बीच में रोक दी गई है।

ETIA की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्‍म की शूटिंग के कारण "आलिया लगभग हर दिन कोरोना का टेस्‍ट करवा रही और आज भी उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बावजूद उन्‍होंने स्‍वयं को आइसोलेट कर लिया है। रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र के सेट पर कोरोना की चपेट में आए अब वो ठीक हो रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »