29 Mar 2024, 14:49:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

काजोल की इस वीडियो को देख लोग बोले- अरे मुंह तो धो लेतीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2021 12:30AM | Updated Date: Mar 9 2021 12:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की तस्वीरें शेयर करती हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी एक नई वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह मेकअप फ्री दिख रही हैं।  इनकी इस वीडियो को देखकर लोग उनकी नैचुरल स्क्रिन की तारीफ कर रहे हैं। तो कई ऐसे यूजर्स है जो उनको ट्रोल करते हुए कॉमेंट कर रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, ' मेरी स्किनकेयर की दिनचर्या,  मेरे मॉइस्चराइज़र के बाद सीधे जाती है'। वीडियो के बैगग्राउंड में एक इंग्लिश गाना बच रहा है। काजोल इस गाने की लीरिक्स को कॉपी करते हुए खुद गाना गा रही हैं और बार-बार अपने चेहरे पर मसाज कर रही हैं। वीडियो में वह ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं वहीं उनके कर्ल बाल खुले हुए हैं। वीडियो देख लग रहा है काजोल अपने ग्लोइंग स्किन को देखकर काफी खुश हैं। वीडियो में वह बिना मेकअप के भी बला की खूबसूरत लग रही हैं। 

काजोल के इस वीडियो पर कई यूजर्स फायर और हर्ट इमोजी बनाकर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि अरे मुंह तो धो लेंती। एक और यूजर ने लिखा गाने के शब्दों के साथ आपकी लिप्सिंग मैच नहीं कर रही है।

काजोल के 11.1 मिलियन यानी एक करोड़ 10 लाख से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। काजोल अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपनी बिना मेकअप की फोटोज पोस्ट करती रहती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान काजोल ने खूबसूरती को लेकर कहा था कि मुझे लगता है कि किसी भी इंसान में खूबसूरती समय और बुद्धिमानी के साथ आती है। 

जैसे-जैसे हम परिपक्व होते जाते हैं, हमारी समझ की गहराई बढ़ने लगती है, वैसे-वैसे हम अधिक खूबसूरत होते जाते हैं। मेरा मानना है कि खूबसूरत दिखने के लिए कॉन्फिडेंट (आत्मविश्वासी) होना बहुत जरूरी है। मेरी नजर में सुंदर होने का पहला स्टेप यही है। 46 की काजोल के दो बच्चे हैं- न्यासा और युग। न्यासा इस समय सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं और युग मुंबई में ही हैं। काजोल को आखिरी फिल्म ‘त्रिभंग’ थी जो ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »