19 Mar 2024, 17:12:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू पर चला इनकम टैक्स का डंडा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 3 2021 1:34PM | Updated Date: Mar 3 2021 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर पर छापेमारी की है। इन दोनों सितारों के अलावा फैंटम फिल्म्स से जुड़े कुछ और लोगों के यहां भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही है। टैक्स चोरी के केस में विभाग की ओर से यह छापेमारी की जा रही है। अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू समेत कई लोगों के मुंबई और पुणे स्थित 20 ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड की है। इसके अलावा विकास बहल और फैंटम फिल्म्स का को-फाउंडर मधु मंतेना वर्मा के ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। मधु मंतेना वर्मा अपनी एक टेलेंट मैनेजमेंट कंपनी भी चलाते हैं।
 
फैंटम फिल्म्स का कामकाज अनुराग कश्यप, विकास बहल, विक्रमादित्य मोटवाने और मधु मंतेना वर्मा इसका संचालन करते थे, लेकिन इस कंपनी को 2018 में भंग कर दिया गया था। मधु वर्मा मंटेना को गजनी मूवी के लिए जाना जाता है। इस फिल्म का उन्होंने आमिर खान के साथ निर्देशन किया था। इसके अलावा वह कई अन्य हिंदी, तेलुगु और बांग्ला मूवीज का भी निर्देशन कर चुके हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की छापेमारी के बाद से ट्विटर पर भी अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू ट्रेंड हो रहे हैं। अनुराग कश्यप को गैंग्स ऑफ वासेपुर, ब्लैक फ्राइडे जैसी लोकप्रिय फिल्मों के लिए जाना जाता रहा है। राजनीतिक, सामाजिक मुद्दों पर भी वह अकसर अपनी बात रखते रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »